भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया चेन्नई पहुंच गई है। खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ और फैंस की भीड़ अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। इस अहम मैच से पहले टीम अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी और रणनीति को अंतिम रूप देगी।
ऑलराउंडर Hardik Pandya भी टीम के साथ नजर आए। उनके साथ माहिका की मौजूदगी ने भी सबका ध्यान खींचा। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें खिलाड़ी रिलैक्स और आत्मविश्वास से भरे दिखाई दे रहे हैं।
सुपर-8 चरण में यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि चेन्नई की पिच पर भारत मजबूत प्रदर्शन करेगा और सेमीफाइनल की राह आसान बनाएगा। अब सभी की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।


