सऊदी अरब की अपकमिंग फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। ट्रेलर में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त की दमदार एंट्री ने फैंस को खासा उत्साहित कर दिया है। एक्शन और स्टाइल से भरपूर इस ट्रेलर में सलमान का सिग्नेचर स्वैग देखने को मिला, जिस पर भाईजान के चाहने वाले फिदा नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में सलमान खान को एक मजबूत और रहस्यमयी किरदार में दिखाया गया है, जबकि संजय दत्त की मौजूदगी कहानी में और भी वजन जोड़ती है। दोनों सितारों की स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर खास बना दिया है। फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे “पावर-पैक्ड” बता रहे हैं।
read also: प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक के बाद भी क्या आमिर खान के लिए गाएंगे अरिजीत सिंह? एक पोस्ट ने मचाई खलबली
‘7 डॉग्स’ को सऊदी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। ट्रेलर के बाद से ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है और दर्शक अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


