वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मचाडो का कहना है कि उनके एक करीबी सहयोगी को रिहाई के महज कुछ घंटे बाद ही कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। उन्होंने इस घटना को विपक्ष को डराने और दबाने की साजिश बताते हुए कहा कि यह देश में बढ़ते दमन और मानवाधिकार उल्लंघनों का ताजा उदाहरण है।
मचाडो ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यह कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई और इसका मकसद विपक्षी आंदोलन को कमजोर करना है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले का संज्ञान लेने और वेनेजुएला में लोकतंत्र व कानून के राज की रक्षा के लिए दबाव बनाने की अपील की। विपक्ष का दावा है कि हाल के महीनों में उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
वहीं, सरकार की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इससे पहले भी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार पर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मनमानी गिरफ्तारी और उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं। इस घटना के बाद वेनेजुएला की राजनीति में तनाव और गहराने के संकेत मिल रहे हैं।


