घुटनों का दर्द आजकल उम्र, गलत लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठने की आदत के कारण आम समस्या बन गया है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका माना जाता है, जो घुटनों की मांसपेशियों को मजबूत करने और जकड़न कम करने में मदद करता है। रोजाना कुछ आसान योगासन करने से दर्द में राहत के साथ-साथ घुटनों की लचीलापन भी बढ़ सकता है।
घुटनों के दर्द में लाभकारी माने जाने वाले योगासनों में ताड़ासन, वज्रासन, वीरभद्रासन, सेतु बंधासन, मकरासन, उत्तानपादासन और अर्ध चक्रासन शामिल हैं। ये आसन घुटनों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं और सूजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। खास बात यह है कि ये योगासन आसान हैं और इन्हें शुरुआती लोग भी सही मार्गदर्शन में कर सकते हैं।
read also: Telangana Politics: लद्दाख घुसपैठ पर ओवैसी का बड़ा आरोप, बोले—सेना को कार्रवाई का आदेश ही नहीं मिला
हालांकि योग करते समय सावधानी बेहद जरूरी है। अगर दर्द ज्यादा हो या पहले से कोई गंभीर समस्या हो, तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहता है। नियमित अभ्यास, सही मुद्रा और संयम के साथ किए गए योगासन घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।





