PNB Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. पंजाब नेशनल बैंक ने साल 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देशभर में हजारों पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक BFSI SSC पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कोंडागांव और अंबिकापुर में रिश्वतखोरी पर शिकंजा
PNB इस भर्ती के जरिए कुल 5138 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगा. सबसे ज्यादा भर्ती उत्तर प्रदेश में होगी जहां 814 सीटें हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्ती होगी. यानी देश के अलग-अलग जिलों में उम्मीदवारों को नौकरी मिलने का मौका मिलेगा.
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्मीदवार का ग्रेजुएशन रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 तक घोषित होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने अप्रेंटिस योजना के तहत पंजीकरण किया है, उनके लिए डिग्री चार साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए.
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 साल अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है. उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. कुछ श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 34 वर्ष तक रखी गई है.
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. ग्रामीण और सामान्य शाखाओं में काम करने वालों को लगभग 12,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे. वहीं मेट्रो शहरों में काम करने वाले उम्मीदवारों को करीब 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. ट्रेनिंग की अवधि 1 साल की होगी.
इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को करीब 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य और ओबीसी महिला उम्मीदवारों को लगभग 708 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क लगभग 236 रुपये रखा गया है.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले उम्मीदवारों को NAPS और NATS पोर्टल पर पंजीकरण करें. इसके बाद BFSI SSC पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.


