भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। केंद्र सरकार ने बताया कि इस समझौते का कानूनी मसौदा मार्च तक तैयार कर लिया जाएगा, जबकि दोनों देशों की ओर से अगले 4-5 दिनों के भीतर एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और कई अहम मुद्दों पर सहमति बन चुकी है।
अधिकारियों के मुताबिक, संयुक्त बयान में व्यापार, निवेश, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच से जुड़े बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। इसके बाद कानूनी भाषा में समझौते का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, ताकि दोनों देशों की प्रक्रियाओं के अनुरूप इसे अंतिम रूप दिया जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय हितों, खासकर किसानों और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
read also: Cyber Fraud: सावधान! एक गलती और आपका अकाउंट हो सकता है खाली, हैकर्स बढ़ा रहे फर्जी संपर्क
सरकार के इस बयान के बाद India-US Trade Deal को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लगने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे तथा भारतीय निर्यातकों और निवेशकों को नए अवसर मिल सकते हैं। अब सभी की नजरें आने वाले संयुक्त बयान और मार्च में पेश होने वाले कानूनी मसौदे पर टिकी हैं।


