भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दावों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है और सरकार ने हर स्तर पर किसान हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी प्रावधान समझौते का हिस्सा नहीं है।
कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस बेवजह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि भारत सरकार ने संवेदनशील कृषि उत्पादों पर पूरी सतर्कता बरती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में किसानों की आजीविका और घरेलू कृषि बाजार की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।
read also: शराब ड्यूटी को लेकर साफ हुई तस्वीर, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने कहा—ज्यादातर दरें जस की तस
कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि India-US Trade Deal से भारतीय किसानों पर दबाव बढ़ेगा और सस्ते आयात से उन्हें नुकसान हो सकता है। इस पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और देश के कृषि हितों के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ी तो सरकार हर मोर्चे पर किसानों के अधिकारों की रक्षा करेगी।


