संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा—दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में विपक्ष के हंगामे और लगातार नारेबाजी के चलते कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई, जिसके बाद सभापति और अध्यक्ष ने स्थगन की घोषणा की। इससे पहले भी सुबह के सत्र में कई बार कार्यवाही बाधित हुई।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम मुद्दों पर जवाब दे सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम सरकार की ओर से विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों और बजट से जुड़े विषयों पर अपना पक्ष रखेंगे। इसे देखते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष—दोनों की निगाहें दोपहर के सत्र पर टिकी हुई हैं।
read also: रायपुर कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले! CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
बजट सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे और केंद्रीय बजट के प्रावधानों को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि वह हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन हंगामे के कारण संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दोपहर के सत्र में स्थिति साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।


