छत्तीसगढ़ में आयोजित कपिध्वज करियर गाइडेंस कार्यक्रम से सैकड़ों युवाओं को करियर को लेकर नई दिशा और आत्मविश्वास मिला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। युवाओं ने इसे अपने भविष्य की योजना बनाने में बेहद उपयोगी बताया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने की अपील की और कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ का युवा आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।


