Naxalites In CG: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है. अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के डंप किए सामान को आईटीबीपी के जवानों ने खोज निकाला है. ये मामला जिले के कट्टकल–कुमनार के जंगलों का है.
मिड-डे मील बाधित होने पर रसोइयों और संचालनकर्ता समूहों पर होगी सख्त कार्रवाई
सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान
दरअसल नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार चल रहा है. इस इलाके के बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है. साथ ही कई बड़े नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं. नक्सलियों ने इन इलाकों में सामानों को भी डंप कर रखा है. गुरुवार को आईटीबीपी के जवान कट्टकल–कुमनार इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे. इस समय जवानों को नक्सलियों के डंप किए गए कई सारे सामान मिले हैं.
कोरबा में पत्नी का खौफनाक खेल! अफेयर के चक्कर में पति को जहर दिया, बच्चों ने खोली साजिश की पोल
सर्चिंग जारी है
सुरक्षा बलों के अफसरों ने बताया कि नक्सलियों के सामानों को बरामद कर लिया गया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. दरअसल मार्च 2026 तक नक्सलियों के सफाए का टारगेट है. इसके लिए अब बेहद कम समय बचा हुआ है. ऐसे में सुरक्षा बल लगातार चर्चिंग अभियान चला रहे हैं.






