छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसमें 11 जवान घायल हो गए। यह घटना सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई, जब जवान इलाके में गश्त कर रहे थे। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अतिरिक्त बलों को तुरंत रवाना किया गया।
read also: नगर सैनिक ने बर्खास्तगी के बाद की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट के जिम्मेदारों की तलाश में जुटी हैं। इस हमले को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बढ़ती चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।


