76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर कहा कि गणतंत्र दिवस देश की लोकतांत्रिक ताकत और नागरिकों के कर्तव्यों की याद दिलाता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए संविधान की रक्षा, समानता और भाईचारे पर जोर दिया। उनके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य राजनीतिक नेताओं ने भी देशवासियों को बधाई दी। R-Day 2026 पर आई इन शुभकामनाओं में संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।


