सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई।
KORBA : 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान तेज, NH-130 पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती
यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। समय रहते चालक और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।


