कवर्धा : कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
IED Blast in Bijapur: नक्सली आईईडी धमाके में ग्रामीण की मौत, जंगल में लकड़ी लेने गया था पीड़ित
जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है. मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, कुत्तों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई होगी.


