छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक छात्र कथित तौर पर शिक्षिका की पिटाई से इतना डर गया कि उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान मामूली गलती पर शिक्षिका ने छात्र के साथ मारपीट की, जिससे वह मानसिक रूप से भयभीत हो गया। घटना के बाद से बच्चा स्कूल का नाम सुनते ही डर जाता है और जाने से साफ इनकार कर रहा है।
read also: Bastar Naxal Encounter : बस्तर में भीषण एनकाउंटर, टॉप नक्सली लीडर पापाराव फंसा; इतने माओवादी ढेर
मामले से नाराज परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग से शिकायत की है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा जा रहा। वहीं, शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


