छत्तीसगढ़ में सामने आए ₹660 करोड़ के CGMSC (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन) रीएजेंट घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी शशांक चोपड़ा से पूछताछ के लिए रिमांड हासिल की है। ईडी का मानना है कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, शशांक चोपड़ा से रिमांड के दौरान रीएजेंट की खरीदी, भुगतान प्रक्रिया और कथित फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की जाएगी। ईडी इस बात की भी जांच कर रही है कि घोटाले की राशि किन-किन माध्यमों से कहां-कहां ट्रांसफर की गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच एजेंसी पहले ही कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर चुकी है।
read also: CG Crime: युवती का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, चार आरोपी पुलिस हिरासत में
ईडी की इस कार्रवाई के बाद मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। वहीं, राज्य की राजनीति में भी इस घोटाले को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। जांच एजेंसी ने साफ किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और घोटाले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।






