बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू राजस्थान के नवलगढ़ में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचीं, जहां उनका रौबदार अंदाज चर्चा में आ गया है। फिल्म के सेट से सामने आई कुछ तस्वीरों में तापसी खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका सख्त और आत्मविश्वास से भरा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
बताया जा रहा है कि तापसी इस फिल्म में एक मजबूत और चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने खाकी वर्दी वाला अवतार अपनाया है। नवलगढ़ की ऐतिहासिक गलियों और इमारतों में चल रही शूटिंग को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती नजर आई। हालांकि फिल्म के नाम और कहानी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
read also: CG News: संस्थागत स्वच्छता को मजबूती देने राज्य सरकार की नई पहल, ‘जोश’ अभियान का शुभारंभ
सेट से लीक हुई तस्वीरों के बाद फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। तापसी पन्नू इससे पहले भी अपने दमदार और अलग-अलग किरदारों के लिए जानी जाती रही हैं, ऐसे में इस नए प्रोजेक्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


