छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
read also: Old Smartphone: पुराना फोन बेचते समय इन 5 गलतियों से बचें, वरना खो सकता हैं अपना डेटा
इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन ने नागरिकों को सावधानी बरतने, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखने की अपील की है।


