बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार वजह उनकी गायकी नहीं बल्कि उनका डांस है। वायरल वीडियो में सुनिधि परफॉर्मेंस के दौरान डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर कई यूजर्स ने नाखुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि सुनिधि की आवाज ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उन्हें डांस पर फोकस करने की जरूरत नहीं है।
read also: CG में समोसे पर हंगामा… दुकानदार ने कुत्ते को सुंघाकर ट्रे में रखे समोसे, युवक की पिटाई
हालांकि, वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ यूजर्स ने उनके डांस स्टाइल की आलोचना की, वहीं कई फैंस उनके आत्मविश्वास और एनर्जी की तारीफ करते नजर आए। फैंस का कहना है कि स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त कलाकार का खुद को खुलकर एक्सप्रेस करना स्वाभाविक है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और सुनिधि चौहान एक बार फिर सुर्खियों में हैं।


