मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत मंच उपलब्ध कराना है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
मुख्यमंत्री साय के अनुसार, खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए नए स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और खेल अकादमियों का विकास किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि, छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़े और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिले।
read also: चक्रवात ‘दित्वा’ का कहर: श्रीलंका में करीब चार लाख श्रमिक प्रभावित, आईएलओ ने जताई चिंता
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित करते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ को खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनाया जाए और राज्य के खिलाड़ी देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करें।


