छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, आईईडी और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिससे संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री में देसी हथियार, डेटोनेटर, तार और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान शामिल है। माना जा रहा है कि नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए करने की फिराक में थे। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।
read also: Bollywood Actor के खौफनाक स्टंट, आंखों पर डाली खौलती वैक्स, फैंस के उड़े होश…
अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की साजिश को नाकाम किया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।



