केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिजनों के साथ खड़ी है।
सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केरल सरकार और स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मामले की पूरी जानकारी ली जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं।
read also: सनसनीखेज लूटकांड: बदमाशों ने ट्रेलर चालक को अगवा कर लूटा, रेलवे ट्रैक किनारे फेंका
मुख्यमंत्री ने दिवंगत मजदूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को संबल देने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।



