मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा राज्य की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान देश-दुनिया तक पहुंचती है और स्थानीय भाषा व संस्कृति को सशक्त मंच मिलता है। CM साय एक छत्तीसगढ़ी फिल्म से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे उत्कृष्ट सिनेमा का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा समाज के ज्वलंत मुद्दों, लोककथाओं और परंपराओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है।
read also: ‘मैं जिंदा हूं’, नोरा फतेही ने खतरनाक Car Accident के बाद दी Health Update, कहा- ‘एक शराबी ने मुझे…’
CM साय ने राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार फिल्म निर्माण, प्रशिक्षण और प्रचार-प्रसार के माध्यम से इस क्षेत्र को और मजबूत करेगी, ताकि छत्तीसगढ़ी सिनेमा सांस्कृतिक पहचान के साथ आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम भी बन सके।


