मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार की प्राथमिकता वाली स्वास्थ्य योजनाओं और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण से अब दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंच रही हैं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, निशुल्क जांच व दवा सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में भी नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
read also: कोरबा में आबकारी विभाग की टीम पर हमला, प्रभारी को बंधक बनाकर की पिटाई
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब जशपुर में ही बेहतर उपचार संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही यह स्वास्थ्य क्रांति जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति दे रही है।


