छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के मूल्यों पर आधारित था, जो आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिया गया “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश सामाजिक समरसता और भाईचारे की मजबूत नींव है। उनके विचार समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समानता और न्याय की भावना को सशक्त करते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों के अनुरूप सामाजिक समरसता और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


