बलौदाबाजार : कसडोल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर स्टाफ नर्स अभिलाषा जॉन (लगभग 32 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार रात को सामने आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अभिलाषा जॉन मंगलवार सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी से रिलीव हुई थीं।
बिलासपुर: राइस मिल के आफिस में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, 1.55 लाख रुपए व मोबाइल चोरी
इसके बाद वह अपने किराए के कमरे में नहीं पहुंची और उनका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। परिजनों ने जब अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया, तो परिसर में उनकी स्कूटी मिली। इसके बाद अस्पताल परिसर में तलाशी ली गई और उनका शव छत पर पड़ा पाया गया, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। डॉक्टरों ने मौके पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Gold Silver Price Today: चांदी 7000 रुपये उछली, सोना भी महंगा—जानें आज के नए रेट
अभिलाषा जॉन बसना क्षेत्र की रहने वाली थीं और कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। वह कसडोल के पारस नगर में किराए के मकान में रहती थीं। मंगलवार सुबह से उनका फोन नहीं लग रहा था और वह अपने कमरे पर भी नहीं पहुंचीं, जिससे उनके परिजनों को चिंता हुई। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कसडोल के सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो मौत के सही कारण का खुलासा करेगी। सहायक उपनिरीक्षक साहू ने यह भी बताया कि नर्स अविवाहित थीं और पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में यह घटना इलाके में चिंता और भय का माहौल पैदा कर रही है। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मामले का सत्यापन और कारण स्पष्ट किया जाए।


