कोरबा : कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मिले युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में मृतक के बेटे ने शव की पहचान सोनपुरी निवासी 55 वर्षीय रामलाल पटेल के रूप में की। पुलिस अब फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल का रिश्ता खत्म, दोनों ने तोड़ी चुप्पी – शादी रद्द होने का किया ऐलान
रात 11 बजे गंगानगर के पास मिला घायल
यह हादसा 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे गेवरा–कुचेना रोड स्थित गंगानगर के पास हुआ। रामलाल पटेल सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। आशंका है कि वे किसी भारी वाहन की चपेट में आए, जिससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। कई वाहन चालक मौके से गुजरे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
कांग्रेसी नेताओं ने रुककर बचाई जान
इसी दौरान दीपका क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तनवीर अहमद और रहमान खान, जो एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, उन्होंने घायल रामलाल को देखा। उन्होंने तत्काल गाड़ी रोकी और पास जाकर स्थिति का जायजा लिया। घायल अभी जीवित था और उसकी सांसें चल रही थीं। दोनों नेताओं ने तुरंत कुसमुंडा पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। थोड़ी देर बाद एएसआई राकेश गुप्ता पेट्रोलिंग टीम के साथ पहुंच गए। सभी की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
धान के स्टॉक के पास हाथी का विचरण, सुरक्षा के इंतजामों में बढ़ी चुनौतियां
अस्पताल में तोड़ा दम, शव मॉर्चुरी में रखा गया
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया था। एक सप्ताह तक पहचान नहीं होने के कारण शव वहीं रखा रहा।


