महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के चपराला जंगल में हाल ही में एक दुर्लभ धारीदार ग्रासबर्ड (Striped Grassbird) देखे जाने की पुष्टि हुई है। इस दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी ने वन्यजीव विशेषज्ञों, पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों में उत्साह भर दिया है, क्योंकि इसकी sighting देश में बेहद कम होती है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नियमित मॉनिटरिंग के दौरान कर्मचारियों ने इस पक्षी को घास के झुरमुटों के बीच भोजन तलाशते हुए देखा। बाद में विशेषज्ञों की टीम ने भी इसके फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर इसकी पहचान की पुष्टि की।
धारीदार ग्रासबर्ड मुख्य रूप से घने घास के मैदानों और आर्द्रभूमियों में पाई जाती है। इसके शरीर पर भूरे और काले रंग की धारियां इसकी प्रमुख पहचान हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यह sighting इस बात का संकेत है कि चपराला का जंगल जैव-विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और यहां का पारिस्थितिक संतुलन संरक्षित है।
read also: कटघोरा के जंगलों में 51 हाथियों का डेरा, जटगा–चैतमा सीमा पर बदला लोकेशन; ग्रामीणों में दहशत
विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि लगातार घटते घास के मैदान इस प्रजाति के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। ऐसे में गढ़चिरौली जैसे क्षेत्रों में इसका दिखना संरक्षण प्रयासों के लिए सकारात्मक संकेत है।
वन विभाग ने कहा है कि इस क्षेत्र में अब और अधिक निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, दुर्लभ पक्षियों और अन्य प्रजातियों के संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय को भी जागरूक किया जाएगा।


