प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IGP) शामिल हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा, पुलिस मॉडर्नाइजेशन, साइबर क्राइम, नक्सलवाद और सीमाई सुरक्षा के मुद्दों पर उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे। साथ ही पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाने और तकनीक आधारित सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा होगी।
रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर में पुलिस और पैरामिलिट्री की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सभी रूट और कार्यक्रम स्थलों का सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।
केंद्रीय गृहमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और इंटेलिजेंस ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि इस बैठक में आने वाले वर्षों के लिए पुलिस सुधारों और रणनीतिक सुरक्षा ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।


