आगामी 3 दिसंबर को होने वाले वन-डे मैच के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही भारी संख्या में फैंस पोर्टल पर जुट गए, जिसके चलते सिर्फ 20 मिनट में सभी टिकट SOLD OUT हो गए। अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण टिकट पोर्टल कुछ समय के लिए ठप भी हो गया।
क्रिकेट प्रेमियों ने शिकायत की कि लॉगिन करते ही वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही थी और पेमेंट पेज खुलने में भी समस्या आ रही थी। कई फैंस टिकट बुक करने से पहले ही बाहर हो गए क्योंकि सीटें कुछ ही मिनटों में खत्म हो गईं।
आयोजकों का कहना है कि इस मैच के लिए उम्मीद से अधिक उत्साह देखने को मिला, जिससे सर्वर पर एक साथ लाखों लोगों का लोड आ गया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम की सभी कैटेगरी के टिकट तेजी से बुक हो गए और अब काउंटर सेल भी संभव नहीं है।
3 दिसंबर के मुकाबले को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। फैंस अब मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर क्योंकि यह सीरीज का सबसे चर्चित मैच माना जा रहा है।


