लड़कियों और बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही Ladki Bahin Yojana में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। कई जिलों में पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों में गलत जानकारी, एक ही व्यक्ति के नाम पर दो-दो आवेदन और ई-केवाईसी में त्रुटियों जैसी शिकायतें बढ़ने लगी थीं। इन बढ़ती गड़बड़ियों को देखते हुए सरकार ने योजना की जांच के साथ-साथ ई-KYC की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।
सूत्रों के मुताबिक, कई आवेदनों में मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और आधार जानकारी गलत पाई गई है। कुछ जगहों पर फर्जी आवेदन भी पकड़े गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि समय सीमा बढ़ाने से वास्तविक लाभार्थियों को दस्तावेज अपडेट करने का मौका मिलेगा और गलत प्रविष्टियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।
सरकार ने साफ किया है कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-KYC पूरा नहीं कराया, वे जल्द से जल्द नजदीकी सुविधा केंद्र या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी करें। ई-KYC के बाद ही लाभ राशि जारी की जाएगी।
योजना के तहत बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। ऐसे में सरकार गड़बड़ियों पर सख्त नजर रख रही है। प्रशासन ने जिला स्तर पर विशेष टीम बनाकर हर आवेदन की जांच तेज करने का निर्देश दिया है।
read also: IND vs SA: वनडे और T20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम घोषित, बड़े नाम हुए बाहर—जानें पूरी स्क्वॉड
विशेषज्ञों का मानना है कि समय सीमा बढ़ने से वास्तविक लाभार्थियों को राहत मिलेगी और योजना की पारदर्शिता भी बढ़ेगी।


