तेजस फाइटर जेट हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में पायलट नमांश का अंतिम वीडियो सामने आने के बाद लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। यह वीडियो क्रैश से कुछ मिनट पहले का बताया जा रहा है, जिसमें नमांश पूरी तैयारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में नमांश को कॉकपिट में बैठकर सिस्टम की अंतिम जांच करते देखा जा सकता है। वह ग्राउंड टीम से शांत और संयमित आवाज़ में बात करते नजर आते हैं। उनकी प्रोफेशनलिज़्म और समर्पण इस छोटे से वीडियो में साफ दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर देशभर से नमांश को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
एयर फोर्स अधिकारियों की मानें तो हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है और ब्लैक बॉक्स डेटा से जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि तेजस जेट में तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण। भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा है कि पायलट नमांश ने अंतिम क्षण तक स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
तेजस जैसे स्वदेशी लड़ाकू विमान का यह हादसा सुरक्षा मानकों पर भी कई सवाल खड़े करता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
read also: अवैध वसूली का मामला: जांजगीर पुलिस ने आरक्षक को किया लाइन अटैच
नमांश के अंतिम वीडियो ने देशवासियों के दिलों में उनके प्रति सम्मान और भी बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘रियल हीरो’ बताकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।





