कोरबा: कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कबीर चौक में तहसीलदारों से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से तीन की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में हुई है।
पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कबीर चौक से आदर्श नगर गायत्री मंदिर तक आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान स्थानीय लोग मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें बनाते रहे। आरोपियों ने जुलूस के दौरान नारे भी लगाए – “जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है”। यह नजारा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


