जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इन दिनों हाथियों के दल का आंतक देखने को मिल रहा है. कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ गांव मेंं 27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इसी दल से बिछड़कर एक हाथी रिहायशी इलाके में पहुंच गया.
जहां उसने एक बुजुर्ग महिला और उसकी पोति (5 वर्ष) पर हमला कर दिया. बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृतिका देरोठिया बाई (57 वर्ष) बुधवार सुबह अपने घर के पीछे बाड़ी में जंगली हाथी को देखने स पहुंची.
इस दौरान हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे देरोंठिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई. हाथी के हमले में उसकी पोती आरवी पन्ना घायल हो गई. बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है, उसे इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची.


