Women Empowerment: जहां देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदासीन हैं, वहीं देश के कई प्रशासनिक पदों पर महिलाओं की भूमिका दमदार है। इसी कड़ी में एक ऐसा जिला है, जहां नारी शक्ति के हाथ में प्रशासनिक कमान है। यहां सांसद, विधायक, एसडीएम और पुलिस अधीक्षक सभी महिलाएं हैं। यह जिला हिमाचल प्रदेश में है।
हिमाचल प्रदेश के जिले अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशनों में से एक लाहौल स्पीति है। पहाड़ी इलाकों में जहां कभी महिलाओं की भागीदारी सीमित मानी जाती थी, लाहौल स्पीति में वहीं आज महिलाएं प्रशासनिक सेवाओं में नेतृत्व की बागडोर संभाल रही हैं। आइए जानते हैं लाहौल स्पीति में प्रशासनिक सेवा में शामिल महिलाओं के बारे मेँ।
छत्तीसगढ़ हादसा: दो बाइक की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में हड़कंप
लाहौल स्पीति की प्रमुख महिला प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि
किरण भड़ाना, डिप्टी कमिश्नर
लाहौल-स्पीति की पहली महिला उपायुक्त बनने का गौरव किरण भड़ाना को मिला है। उनकी प्रशासनिक कुशलता और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के लिए उन्हें खूब सराहा जाता है। कठिन भूगोल और सीमित संसाधनों के बावजूद किरण भड़ाना क्षेत्र के बुनियादी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
अनुराधा राणा, विधायक
क्षेत्र की पहली महिला विधायक अनुराधा राणा भी इस बदलाव की प्रतीक हैं। उनकी राजनीति में सक्रिय भागीदारी स्थानीय महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कंगना रणौत, सांसद
लाहौल-स्पीति मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत सांसद हैं, जिन्होंने वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 5.37 लाख से ज्यादा वोटों से यहां जीत दर्ज की और पहली बार सांसद बनीं।
बीना देवी, जिला परिषद अध्यक्ष
स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती देने का श्रेय बीना देवी को जाता है। जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उल्लेखनीय है।
CG Crime : पत्नी को खाना न बनाने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
इल्मा अफरोज, पुलिस अधीक्षक
आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज की नियुक्ति मार्च 2025 में हुई है। उनके कमान संभालने से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को नई दिशा मिली है। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता और सख्ती का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। इल्मा अफरोज साल 2018-19 बैच की आईपीएस हैं।
आकांक्षा शर्मा एसडीएम, केलंग
आकांक्षा शर्मा के नेतृत्व में केलंग उपमंडल प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से लगातार बेहतर हो रहा है। आकांक्षा शर्मा 2021 बैच की एचपीएएस अधिकारी हैं, जिन्हें अप्रैल 2025 को केलंग की एसडीएम और डीआरडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया।
शिखा सिमतिया, एडीसी और एसडीएम, काजा
2019 बैच की एचपीएएस अधिकारी शिखा सिमतिया काजा क्षेत्र में एसडीएम और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के रूप में प्रशासनिक तंत्र को धार दे रही हैं। शिखा चंबा की रहने वाली है। शिखा ने HPAS परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था।