बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स के दौरान अपनी निजी पसंद को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह सऊदी अरब में छुट्टियां बिताना चाहते हैं क्योंकि यहां की संस्कृति, मेहमाननवाजी और तेजी से हो रहा विकास उन्हें बेहद आकर्षित करता है। शाहरुख ने मंच से कहा कि सऊदी अरब आज दुनिया के लिए एक नया और सकारात्मक चेहरा पेश कर रहा है।
read also: Raipur News: DEO कार्यालय में भीषण आग, शिक्षा विभाग के वर्षों पुराने रिकॉर्ड जलकर खाक
शाहरुख खान ने यह भी कहा कि यहां के लोग भारतीय सिनेमा से खास लगाव रखते हैं और उन्हें हमेशा प्यार व सम्मान मिलता है। जॉय अवॉर्ड्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिले इस स्नेह ने उन्हें भावुक कर दिया। अभिनेता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस के बीच सऊदी अरब को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


