पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नाविकों की मौत की घटना ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस बीच Directorate General of Shipping (डीजी शिपिंग) ने एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीय जहाजों और शिपिंग कंपनियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में खासतौर पर खाड़ी क्षेत्र और संवेदनशील समुद्री मार्गों से गुजरने वाले जहाजों को अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा गया है।
डीजी शिपिंग ने जहाज मालिकों और मास्टर्स को निर्देश दिया है कि वे यात्रा से पहले जोखिम आकलन (रिस्क असेसमेंट) करें, जहाज पर सुरक्षा प्रोटोकॉल मजबूत रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित प्राधिकरण को दें। साथ ही, समुद्री बीमा, क्रू की सुरक्षा और वैकल्पिक मार्गों पर भी विचार करने की सलाह दी गई है। हालिया घटनाओं के मद्देनजर समुद्री मार्गों पर खतरे की आशंका बढ़ गई है।
read also: होलिका दहन में विद्युत सुरक्षा: बिजली विभाग ने नागरिकों को जागरूक किया
सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां क्षेत्र में हालात पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्रीय तनाव लंबा खिंचता है तो इसका असर न सिर्फ शिपिंग सेक्टर बल्कि भारत के व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ सकता है।


