पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां संघर्ष की चपेट में आकर 6 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद करीब 3 लाख भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रभावित खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है।
read also: Commercial Cylinder Rule: अब बिना कोड नहीं मिलेगा सिलेंडर, कंपनियों का सख्त आदेश जारी
विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है और दूतावासों के जरिए वहां फंसे भारतीयों से संपर्क किया जा रहा है। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। अधिकारियों के अनुसार, चरणबद्ध तरीके से निकासी अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।


