रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है. प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है. एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा हुई है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है. उत्तरी ओडिशा से सटे दक्षिण गंगा-क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है.
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है तेज हवाएं
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक-दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है. दो दिनों के बाद भी प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
Israel Warning: नेतन्याहू का बड़ा ऐलान—लेबनान से बफर जोन बढ़ाने की तैयारी, तनाव और बढ़ा
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
रायपुर शहर में 27 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है.


