छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे रातें पहले के मुकाबले थोड़ी गर्म हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव से लंबे समय से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
read also: CG – पिकअप चालक की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, मामूली झगड़ा बना मौत की वजह
विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी अस्थायी हो सकती है, लेकिन फिलहाल ठंड की तीव्रता कम होने के संकेत हैं। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और आवश्यक एहतियात जारी रखें।


