देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि महाराष्ट्र के Akola में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव चक्रवाती प्रसार और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण हो रहा है, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है।
India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ गया है।
read also: Hormuz Strait Crisis: होर्मुज में फंसा LPG जहाज ‘जग वसंत’ गुजरात पहुंचा, सप्लाई को मिली राहत
वहीं मध्य और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तापमान में इस तरह का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।


