देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों—जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान—में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।
वहीं दूसरी ओर समुद्री और तटीय क्षेत्रों, खासकर पूर्वी और दक्षिणी तटों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी भरी हवाएं तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा करा सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
read also: Chhattisgarh – 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
मौसम में इस बदलाव का असर आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। किसानों और आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।


