Weather Today, 25 January 2026: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर गलन वाली ठंड की वापसी करा दी है। अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि अगले 48 घंटे में फिर से 5 राज्यों में भारी बारिश कहर बरपा सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर कड़ाके की ठंड वापसी होगी। वहीं पूर्वी भारत में भी मौसम बिगड़ने वाला है। जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम…
CG Weather Update: ठंड से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल एक ‘एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ का असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिला है और अगले कुछ दिनों तक इसका प्रभाव बना रहेगा। डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आगे बढ़ने के बाद आमतौर पर हवाओं की दिशा बदल जाती है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगती हैं। इसी वजह से शनिवार सुबह कई जगहों पर तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मचाएगा तबाही!
आने वाले दिनों को लेकर उन्होंने बताया कि एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर 26, 27 और 28 जनवरी को देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और यहां तक कि मध्य प्रदेश तक रहेगा। 27 जनवरी को खास तौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में इस दिन हल्की बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी है। जिसमें हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/हिमपात हो सकता है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
Aaj Ka Rashifal 25 January: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 25 जनवरी 2026 का राशिफल
इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- जम्मू-कश्मीर
- लद्दाख
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तराखंड
- पंजाब
- हरियाणा
- दिल्ली
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- तमिलनाडु
- पुडुचेरी
- केरल
मैदानी इलाकों में भी बदलेगा मौसम
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 27–28 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, दिल्ली में अगले 48 घंटों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्का कोहरा और ठंड बनी रहेगी। 7 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।
| शहर | अधिकतम तापमान (25 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (25 जनवरी) |
| दिल्ली | 17°C | 04°C |
| मुंबई | 28°C | 23°C |
| कोलकाता | 27°C | 17°C |
| चेन्नई | 28°C | 26°C |
| लखनऊ | 22°C | 08°C |
| पटना | 24°C | 13°C |
| रांची | 24°C | 12°C |
| भोपाल | 23°C | 13°C |
| जयपुर | 17°C | 06°C |
| शिमला | 14°C | 01°C |
| नैनीताल | 16°C | 07°C |


