मुंबई: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को फैंस प्यार से ‘विरोश’ कहकर बुलाते हैं। दोनों के रिश्ते और शादी की अटकलों के बीच एक बार फिर उनकी लव स्टोरी चर्चा में है। बताया जाता है कि दोनों की नजदीकियां फिल्मों में साथ काम करने के दौरान बढ़ीं और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑफ-स्क्रीन भी खास जगह बना ली।
रश्मिका और विजय ने पहली बार साथ काम किया था Geetha Govindam में, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद दोनों Dear Comrade में भी साथ नजर आए, जहां उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया। इन फिल्मों की सफलता ने ‘विरोश’ को फैंस के बीच पसंदीदा जोड़ी बना दिया।
read also: स्कूल में बर्बरता! मोबाइल रखने पर टीचर ने 9 छात्रों को पीटा, आंखें लाल और कान से निकला खून
हालांकि दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन अक्सर साथ दिखने और सोशल मीडिया इंटरैक्शन से अटकलें तेज हो जाती हैं। शादी की खबरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, मगर फैंस बेसब्री से ‘विरोश’ की अगली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।


