वैलेंटाइन डे के खास मौके पर दर्शकों के लिए एक नया रोमांटिक म्यूजिकल वीडियो ‘तुमसे प्यार हुआ’ रिलीज होने जा रहा है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से मधु भाट और मशहूर गायक जावेद हुसैन ने सजाया है। मेकर्स के मुताबिक, यह गाना प्यार की मासूमियत और गहराई को खूबसूरत अंदाज में पेश करेगा, जो खासतौर पर युवाओं को आकर्षित कर सकता है।
‘तुमसे प्यार हुआ’ का म्यूजिक और लिरिक्स भावनाओं से भरपूर बताए जा रहे हैं। गाने की कहानी दो दिलों के बीच पनपते प्यार और उससे जुड़े एहसासों को दर्शाती है। रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है और फैंस इस रोमांटिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
read also: NASA ने दी iPhone को चांद मिशन में इस्तेमाल करने की अनुमति, जानें किस काम आएगा
मेकर्स का कहना है कि वैलेंटाइन डे के दिन इस म्यूजिकल वीडियो की रिलीज इसे और खास बना देगी। प्यार के जश्न के मौके पर यह गाना कपल्स और म्यूजिक लवर्स के लिए एक परफेक्ट तोहफा साबित हो सकता है।


