उत्तराखंड में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधीन आने वाले प्रमुख मंदिरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। समिति ने बदरीनाथ, केदारनाथ सहित अपने नियंत्रण वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस निर्णय का उद्देश्य मंदिरों की धार्मिक परंपराओं, आस्था और मर्यादा को बनाए रखना बताया गया है।
read also: LIVE: बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
बीकेटीसी का कहना है कि मंदिरों की पवित्रता और सदियों पुरानी परंपराओं की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी था। फैसले के बाद मंदिर परिसरों में सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। इस निर्णय को लेकर राज्यभर में चर्चा तेज हो गई है, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसे आस्था के संरक्षण से जुड़ा अहम कदम बताया है।


