भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने बड़ा बयान दिया है। USTR ने कहा कि इस समझौते से अमेरिकी किसानों, उत्पादकों और कंपनियों के लिए भारतीय बाजार तक पहुंच का विस्तार होगा। बयान में कहा गया कि भारत जैसे बड़े और तेजी से बढ़ते बाजार में अमेरिकी कृषि उत्पादों, मैन्युफैक्चरिंग और सेवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।
USTR के मुताबिक, यह समझौता दोनों देशों के बीच निष्पक्ष और संतुलित व्यापार को बढ़ावा देगा। इसमें टैरिफ, बाजार पहुंच, सप्लाई चेन और नियमों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर प्रगति हुई है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि इस डील से न केवल निर्यात बढ़ेगा, बल्कि रोजगार सृजन और निवेश को भी बल मिलेगा।
read also: CG Weather Update: रात में बढ़ेगा तापमान, दिन में पड़ेगी गर्मी की मार, 7 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
हालांकि USTR ने यह भी साफ किया कि बातचीत अभी जारी है और दोनों देश अपने-अपने संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की रक्षा पर जोर दे रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जहां एक तरफ अवसरों की बात हो रही है, वहीं इसके प्रभाव को लेकर दोनों देशों में राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर बहस भी तेज होती जा रही है।


