अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर राष्ट्रपति पद की दावेदारी के संकेत दिए हैं। आयोवा में आयोजित रैली के दौरान ट्रंप ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को “मजबूत नेतृत्व” की जरूरत है और वे अमेरिका को फिर से सही दिशा में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान को आगामी राष्ट्रपति चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
रैली के दौरान ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली के आरोप भी दोहराए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई थीं और सच को सामने लाने की जरूरत है। हालांकि, उनके इन आरोपों को पहले भी अमेरिकी अदालतें और चुनाव आयोग खारिज कर चुके हैं।
read also: सिगरेट से भी ज्यादा जानलेवा है घंटों बैठना! जानें शरीर के किस अंग को पहुंचता है सबसे ज्यादा नुकसान?
ट्रंप के इस बयान से अमेरिकी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी उनके संभावित चुनावी कदमों पर चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आयोवा जैसी अहम राज्य में रैली कर ट्रंप ने साफ संकेत दे दिया है कि वे एक बार फिर व्हाइट हाउस की दौड़ में उतरने की तैयारी में हैं।


