अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच बड़ा कूटनीतिक विवाद सामने आया है। Iran ने दावा किया है कि United States कतर में जमा ईरान के अरबों डॉलर के फंड्स को अनफ्रीज करने पर सहमत हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फंड करीब 6 अरब डॉलर का है, जो 2018 से अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण विदेशी बैंकों में फ्रीज पड़ा हुआ है और इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित जहाज आवाजाही से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि अमेरिकी पक्ष ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने साफ कहा कि अमेरिका ने ईरान की संपत्तियों को रिलीज करने पर कोई सहमति नहीं दी है। इस तरह दोनों देशों के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है, जिससे चल रही वार्ता पर अनिश्चितता बढ़ गई है।
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय शांति वार्ता जारी है। ईरान पहले ही प्रतिबंध हटाने, जमे फंड्स जारी करने और क्षेत्रीय संघर्ष रोकने जैसी शर्तें रख चुका है। विश्लेषकों का मानना है कि फंड्स को लेकर यह मतभेद बातचीत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।


