कोरबा : जिले के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार देर रात एक फल दुकान को अज्ञात युवक द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। सुमित ज्वेलर्स के पास स्थित दुकान पर युवक ने पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि दुकान का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया।
बिलासपुर में फिल्मी अंदाज में लूट की कोशिश, पेट्रोल पंप मैनेजर की सूझबूझ से नाकाम हुई साजिश
कोतवाली पुलिस के अनुसार, जांच में सबसे महत्वपूर्ण सुराग सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें एक संदिग्ध युवक दुकान में आग लगाता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना सुनियोजित प्रतीत होती है, इसलिए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


